पंजाब सरकार और दिल्ली की गत सरकार में हुए एग्रीमेंट पर पंजाब की स्थिति स्पष्ट करें मुख्य मंत्री : सुरजीत रखड़ा
– पंजाब के विधायकों को दिल्ली तलब करना, राजनैतिक गुलामी की तरह
चंडीगढ़, 11 फरवरी : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणी अकाली दल की हितैषी लीडरशिप के नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान से साल 2022 दौरान पंजाब और उस समय की दिल्ली सरकार के बीच हुए एग्रीमेंट की स्थिति स्पष्ट करके पंजाब की जनता सामने लाए। सरदार रखड़ा ने कहा कि यह एग्रीमेंट सबसे पहले तो गैर कानूनी और गैर संवैधानिक था, जिसका सीधा मकसद दिल्ली की आम आदमी पार्टी लीडरशिप पंजाब के अपना कंट्रोल करना था।
सरदार रखड़ा ने मुख्य मंत्री को सवाल किया कि, भगवंत मान इस बात को भी स्पष्ट करें कि यह एग्रीमेंट सरकार के साथ था या फिर सिर्फ और सिर्फ आप की आला कमान नेताओं के साथ था। सरदार रखड़ा ने कहा कि जब दो सरकारें या फिर दो राज्यों में कोई एग्रीमेंट होता है तो उसे कभी भी एक सरकार या एक राज्य नियमों खिलाफ जाकर तोड़ नहीं सकता, ऐसे में स्थिति स्पष्ट करना बेहद लाजिमी रहेगा कि, क्या अब दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार के साथ भी नोलज शेयर एग्रीमेंट जारी रहेगा। इसके साथ ही सरदार रखड़ा ने कहा किये गए ऐसे गैर कानूनी और गैर सैद्धांतिक समझौतों के चलते अति संवेदशील मुद्दों की जानकारी दिल्ली सरकार के साथ सांझा करना पंजाब के लिए घातक साबित हो सकता है।
सरदार रखड़ा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल की तरफ से दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की शर्मनाक हार के बाद पंजाब के विधायकों को दिल्ली तलब करने को राजनैतिक गुलामी करार दिया। सरदार रखड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली लीडरशिप अब पंजाब के आप विधायकों को अपने मकसद के लिए ईस्तेमाल करना शुरू करेगी, जिस के साथ राज्य के हित प्रभावित जरूर होंगे।
पंजाब सरकार और दिल्ली की गत सरकार में हुए एग्रीमेंट पर पंजाब की स्थिति स्पष्ट करें मुख्य मंत्री : सुरजीत रखड़ा
पंजाब के विधायकों को दिल्ली तलब करना, राजनैतिक गुलामी की तरह
50