शिरोमणि भगत श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं मानवता के लिये प्रेरणास्त्रोत : हरचंद सिंह बरसट

बरसट द्वारा लिया गया विधानसभा हलका समाना के विभिन्न गांवों में मनाए जा रहे गुरुपर्व में हिस्सा

by TheUnmuteHindi
शिरोमणि भगत श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं मानवता के लिये प्रेरणास्त्रोत : हरचंद सिंह बरसट

शिरोमणि भगत श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं मानवता के लिये प्रेरणास्त्रोत : हरचंद सिंह बरसट
बरसट द्वारा लिया गया विधानसभा हलका समाना के विभिन्न गांवों में मनाए जा रहे गुरुपर्व में हिस्सा
पटियाला : पूरे संसार में गुरु रविदास जी का जन्म दिहाड़ा मनाकर उनके द्वारा मानवता की भलाई के लिए दिए संदेशों को संगत में प्रचार किया गया। इसमें पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट द्वारा विधानसभा हलका समाना के विभिन्न गांवों में मनाए जा रहे गुरुपर्व में हिस्सा लिया गया। गांव बरसट और बम्मणा में संगत के साथ गुरु घरों में अरदास की गई । इस अवसर पर बोलते हुए स. बरसट ने कहा कि गुरु रविदास जी का जन्म गुरु नानक जी से भी पहले हुआ था । उस समय जाति और धर्म के नाम पर नफरतों का दौर था, जिसका गुरु रविदास जी ने डटकर विरोध किया और संदेश दिया कि सभी इंसान परमात्मा के ही अंश हैं। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले परमात्मा के दुश्मन हैं। पूरी मानवता को सच्ची किरत का रास्ता भी गुरु रविदास जी ने ही दिखाया। खुद जूतियां गंड गुजारा करते थे, काम कोई भी छोटा नहीं होता, सिर्फ सही ढंग से ईमानदारी से करने की जरूरत है, इसीलिए गुरु नानक जी ने भी समूची मनुखता को परमात्मा का ही अंश बताया है । ऊंच-नीच और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का विरोध भी किया । गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना के समय भी गुरु अर्जन देव जी ने भारत के उन सभी महापुरुषों की बाणी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब में अंकित किया, जो मनुखता को परमात्मा का अंश समझते हुए जाति, धर्म से ऊपर उठकर नेक किरत करने को तहजीह देते थे, जिसमें गुरु रविदास जी की बाणी प्रमुखता से शामिल की गई, जो आज भी पूरे संसार में प्रकाश मुनारे का काम कर रही है। गुरु रविदास जी का जन्म दिहाड़ा मनाने का तभी लाभ है, जब हम सभी उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर अमल करें, ताकि सभी का भला हो सके। इस मौके पर नरिंदर सिंह सरपंच बरसट, हरिंदर सिंह धबलान, शाम लाल दत्त, कृष्ण सिंह प्रधान, अमरजीत सिंह बम्मणा, गुरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरमुख सिंह, शिंगारा सिंह, काला इलेक्ट्रिशियन और बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगवाई ।

You may also like