आईपीएल 2025: श्रेयस अय्यर ने टीम को 243 तक पहुँचाया

by chahat sikri
आईपीएल 2025

IPL 2025:  श्रेयस अय्यर का यह 10वां आईपीएल सीजन है।  लेकिन उन्होंने अब तक शतक नहीं बनाया है। आईपीएल 2025 के पहले मैच में जो पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में उनका डेब्यू भी था  श्रेयस ने 38 गेंदों पर 90 रन बनाए है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हो रहा था। 117 मैच खेलने के बाद ऐसा लग रहा था कि उनका पहला आईपीएल शतक पूरा हो जाएगा। लेकिन 17वें ओवर में 230 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्हें अगले तीन ओवर में केवल 4 गेंदें खेलने को मिलीं और वह 97 रन बनाकर नाबाद रहे है।

शशांक सिंह को बाउंड्री लगाने का निर्देश

श्रेयस ने टीम के हित को प्राथमिकता दी और साथी बल्लेबाज शशांक सिंह को बाउंड्री लगाने का निर्देश दिया और बजाय इसके कि वह अपने शतक के लिए खेलें थे। शशांक ने भी उनका भरोसा कायम रखा और 16 गेंदों में 44 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इस प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने 243/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया है।

पारी ब्रेक के दौरान भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शशांक से श्रेयस के 97 रन पर नाबाद रहने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया पूछी थी। शशांक ने बताया कि श्रेयस ने शुरुआत में ही कहा था कि “मेरे शतक की चिंता मत करो, बस अपने शॉट खेलो।”

श्रेयस अपनी टीम की जीत में योगदान देकर बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि सीजन के पहले मैच में 97 रन बनाना खास था और शशांक की पारी ने हमारी जीत को और आसान बनाया।

यह सोचने पर कि श्रेयस टीम को प्राथमिकता देते हैं।  कई प्रशंसकों ने उनकी खेल भावना की तारीफ की। इस शानदार शुरुआत के साथ पंजाब किंग्स ने सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने का संकेत दिया है।

यह भी देखे: दिल्ली: महरौली क्लब में मचा हंगामा

You may also like