18
नई दिल्ली, 9 अगस्त : भारत ने रोमांचक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर हॉकी में कांस्य पदक जीता है। भारत ने 1972 के बाद पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक हॉकी पदक जीता। कप्तान हरमनप्रीत सिंह कहते हैं, ‘हॉकी वापस आ गई।’ इसके बाद टोक्यो ओलंपिक के जश्न को दोहराते हुए श्रीजेश गोल के ऊपर चढ़ गए। असल में यह श्रीजेश का आखिरी मैच था। जश्न के इस दौर में टीम के भावी कर्णधार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महान गोलकीपर को अपने कंधों पर उठा लिया।