22
करण औजला ने चुकाया अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का लाखों का कर्ज
चंडीगढ़, 20 जुलाई : पंजाबी सिंगर करण औजला ने अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा का करीब 9 लाख रुपए का बैंक कर्ज चुकाया है। औजला खुद खन्ना के गांव घुराला के ही रहने वाले हैं और आजकल विदेश में हैं। कर्ज चुकाने के बाद तरुण को उसके घर का मालिकाना हक मिल गया। तरुण शर्मा पिता साथ सब्जी की रेहड़ी मलगाकर के परिवार सका गुजारा चलाता था। कुछ समय पहले पिता की मौत के बाद अब खुद रेहड़ी लगाता है। तरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर करण औजला तथा सभी एनआरआई भाईयों का धन्यवाद किया है।