20
हमीरपुर, 2 अगस्त : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालतों पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की व लोगों से संयम बरतने की अपील की। अनुराग ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने और बादल फटने के वजह से लोगों के घायल व हताहत होने की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हालातों पर केंद्र सरकार पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्वयं भी मुख्यमंत्री सुक्खू व अधिकारियों से बात करके प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालातों पर चर्चा की है व केंद्र की मोदी सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।