कांग्रेस ने गाड़ा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन में से दो सीटों पर अपना झंडा

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने गाड़ा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन में से दो सीटों पर अपना झंडा

कांग्रेस ने गाड़ा हिमाचल प्रदेश में विधान सभा की तीन में से दो सीटों पर अपना झंडा
शिमला, 13 जुलाई () : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव के नतीजे आज मतगणना के बाद घोषित कर दिए जाने पर स्पष्ट हो गया की कांग्रेस ने देहरा और नालागढ़ में जीत का झंडा गाड़ा है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर की हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आशीष शर्मा विजयी रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीत गई हैं। कांग्रेस को देहरा विधानसभा क्षेत्र से कई दशकों बाद जीत का स्वाद चखने को मिला है। यहां बीते दो विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह विजयी रहे थे लेकिन इस बार होशियार सिंह अपनी चुनावी किस्ती पर नहीं लगा सके और हैट्रिक से चूक गए। इसके विपरीत कांग्रेस की उम्मीदवार व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का यहां खूब जादू चला और देहरा के मतदाताओं ने अपनी बेटी को विधानसभा पहुंचा दिया। कमलेश ठाकुर 9399 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही। कमलेश ठाकुर को 32737 और होशियार सिंह को 23338 वोट पड़े। दूसरी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा भाजपा के आशीष शर्मा से पराजित हो गए।

You may also like