महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक

महाराष्ट्र, 25 सितंबर : महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की गई। इस संबंधी जानकारी देते मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुलाकात सकारात्मक रही और ‘सब कुछ ठीक चल रहा है।’ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। जब शिंदे से सीट बंटवारे के बारे में पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बैठक सकारात्मक रही और जल्द फैसला लिया जाएगा। समन्वय के साथ बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गत रात को बैठक के लिए छत्रपति संभाजीनगर में एक होटल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी बाद में वहां पहुंचे और बैठक देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली। सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी दलों, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के बीच राज्य विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव