बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात किया बहाल

by TheUnmuteHindi
बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात किया बहाल

शिमला, 3 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर यातायात बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण भूस्खलन होने से मंडी और पंडोह के बीच का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। उन्होंने बताया कि सडक़ के इस हिस्से से मलबा हटाकर इसे खोलने में 10 घंटे का समय लगा।

You may also like