मोदी सरकार और राज्य सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग पूरी तरह निराश : गुरशरन रंधावा

मोदी सरकार और राज्य सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग पूरी तरह निराश : गुरशरन रंधावा

मोदी सरकार और राज्य सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग पूरी तरह निराश : गुरशरन रंधावा
– पंजाब में इस समय ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद चिंताजनक
पटियाला, 10 मार्च : पंजाब महिला कांग्रेस की राज्य प्रधान मैडम गुरशरन कौर रंधावा ने कहा है कि मोदी सरकार और राज्य की सरकार की गलत नीतियों से आज वर्ग बेहद दुखी और निराश है। इस लिए पजंाब में फिर कांग्रेस सरकार बनाना चाहता है। बीबी गुरशरन कौर रंधावा आज यहां एक मीटिंग के बाद बातचीत कर रहे थे।
गुरशरन कौर रंधावा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सरकार बनाने के लिए लगातार मीटिंगें करके लोगों में जाकर मजबूती की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग भी यह जान चुके हैं कि देश का भविष्य राहुल गांधी, कांग्रेस और इसके सहयोगियों के हाथ में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज देश के लोग यह महसूस करने लग पड़े हैं कि उन्होंने इस बार मोदी को देश की सत्ता में बनाकर गलती की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म निष्पक्ष पार्टी है।
गुरशरन कौर रंधावा ने कहा कि पंजाब में यदि कांग्रेस की सरकारों की बात करें तो 1992 से 1997 में कांग्रेस ने पंजाब में से आतंकवाद खत्म किया। फिर 2002 से 2007 तक भी पंजाब को ऊचाईओं पर ले कर कांग्रेस गई और 2027 से ले कर 2022 तक कांग्रेस ने पंजाब में लोग हित के काम करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से लोग पूरी तरह बेचैनी हैं और पंजाब के गांव गांव शहर शहर फिर कांग्रेस का बोलबाला हो गया है।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव