राष्ट्रपति ने किया 17 बच्चों को बाल पुरुस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति ने किया 17 बच्चों को बाल पुरुस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति ने किया 17 बच्चों को बाल पुरुस्कार से सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सभी की हौंसला अफजाई
नई दिल्ली, 26 दिसंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गत दिवस 17 के करीब बच्चों को बाल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी सम्मानित बच्चों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब सारी बातें कीं। उन्होंने सभी बच्चों की हौंसला अफजाई करते हुए, उन्हें इसी प्रकार आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार कला, संस्कृति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार सात श्रेणियों में दिए जाते हैं- कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए सात लडक़ों और 10 लड़कियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के तहत बच्चों को एक पदक, प्रमाण पत्र और उद्धरण पुस्तिका प्रदान की गई।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव