किसानों के धरने को लेकर पुलिस ने किए सख्त सुरक्षा प्रबंध

किसानों के धरने को लेकर पुलिस ने किए सख्त सुरक्षा प्रबंध

किसानों के धरने को लेकर पुलिस ने किए सख्त सुरक्षा प्रबंध
हजारों वाहन भारी जाम में फंसे
चंडीगढ़, 5 मार्च : किसान संगठनों ने आज चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, जिसके तहत किसानो द्वारा चंडीगढ़ कूच की जा रही है। इसी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चंडीगढ़ की सीमाओं पपर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जिससे सीमाओं में पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर हजारों संख्या में वाहन जाम में फंसे हैं। इसके कारण लोग परेशान हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों को सील कर दिया है और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। किसानों को शहर में घुसने से रोकने की पूरी तैयारी की गई है। इस कारण कई प्रमुख सडक़ों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरनाला जिले के गांवों से किसानों का बड़ा काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ और बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बड़बर टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, पुलिस ने किसानों को रोका. टोल प्लाजा के एक तरफ किसान अपनी गाडिय़ां और ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर रहे हैं औ. बरनाला के एसएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस टोल प्लाजा पर तैनात है और किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोक रही है। वहीं दूसरी ओर इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन आंदोलन के नाम पर जनता को परेशान करना सही नहीं है।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव