राज्य के लोग पंजाब अंदर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : बलिहार शमशपुर

राज्य के लोग पंजाब अंदर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : बलिहार शमशपुर

राज्य के लोग पंजाब अंदर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : बलिहार शमशपुर
– कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग के साथ की मुलाकात
पटियाला, 10 मार्च : पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व जिला परिषद के मैंबर बलिहार सिंह शमसपुर ने कहा कि राज्य के लोग मौजूदा सरकार से बेहद दुखी हैं। इस लिए पजंाब में फिर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि आज भी चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ अपनी सरकार बना सकती है। बलिहार समसपुर आज यहां समागम दौरान कांग्रेस के प्रधान राजा वडि़ंग के साथ बातचीत करन के बाद बात कर रहे थे।
बलिहार सिंह शमसपुर ने कहा कि पंजाब के लोग यह समझ चुके हैं कि पंजाब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने तीन सालों में पंजाब की बेहतरी के लिए बहुत कुछ नहीं किया। यह अब पंजाब के लोग जानने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल इस समय पूरी तरह आखिरी स्तर पर पहुंचा हुआ है और लड़ लड़ कर खत्म होने के किनारे पहुंच चुका है।
शमशपुर ने कहा कि भाजपा का गांवों में कोई आधार नहीं है। भाजपा से राज्य के लोग बेहद दुखी हैं। इस लिए भाजपा को चलता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा इस समय भी किसानों पर अत्याचार कर रही है। शमशपुर ने कहा कि आज जहां भी गांवों में या शहरों में बात होती है तो लोग अब बात कर रहे हैं कि कांग्रेस के पिछले पांच साल बेहद बढिय़ा रहे हैं। अब कांग्रेस की सरकार बनाने की फिर बारी है। इस मौके उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडि़ंग के साथ मीटिंग करके पटियाला जिला की राजसी स्थिति सम्बन्धित विचार विमर्श किया।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव