मौजूदा सरकार की शह पर अधिकारियों ने आम लोगों के साथ धक्का करने की हदें पार की : हरदयाल कंबोज
– कांग्रेसी पार्षद के पति के खिलाफ पर्चा तुरंत रद्द हो
पटियाला, 7 मार्च : पंजाब कांग्रेस के महा सचिव और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज ने कहा है कि मौजूदा सरकार की शह पर अधिकारियों ने आम लोगों के साथ धक्का करने की हदें पार कर दी है, जिसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कम्बोज ने कहा कि कांग्रेसी पार्षद के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करना मौजूदा विधायक की धक्केशाही का सबूत है। हरदयाल सिंह कम्बोज ने कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल है और अपनी नालायकी को छिपाने के लिए यह लोगों को डरा धमका कर उन पर पर्चे करवा रही है। जिससे इन की कोई पोल ना खुल जाए। उन्होंने बताया कि राजपुरा पर ही किसी धार्मिक स्थान पर पुलिस कर्मचारियों व नगर कौसिल के अधिकारियों के साथ कुछ लोग बातचीत कर रहे थे, वहां ही पवन कुमार पिंका कांग्रेस नेता ने लोग पक्षीय बात की तो सरकारी कार्य में विघ्न डालने के आरोप में नगर कौंसिल के कार्य साधक अफसर द्वारा दी शिकायत पर पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज कर दिया गया, यह बहुत ही निंदनीय बात है। कम्बोज ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी हमारे के साथ जितना धक्का करना है कर ले हमारी सरकार आने पर यही पुलिस मुलाजिमों की तरफ से इन पर कार्यवाही करवाई जाएगी। इस मौके पर नरिन्दर शास्त्री प्रधान नगर कौंसिल राजपुरा, जगतार सिंह प्रधान नगर कौंसिल बनूड़, पार्षद जगनंदन गुप्ता, पार्षद अमनदीप ङ्क्षसह नागी, पार्षद मनीष कुमार, अनिल, अशोक कुमार, बब्बर व अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।
मौजूदा सरकार की शह पर अधिकारियों ने आम लोगों के साथ धक्का करने की हदें पार की : हरदयाल कंबोज
मौजूदा सरकार की शह पर अधिकारियों ने आम लोगों के साथ धक्का करने की हदें पार की : हरदयाल कंबोज