भूस्खलन की घटना में मरे व्यक्ति की संख्या हुई 132, 200 से अधिक घायल

भूस्खलन की घटना में मरे व्यक्ति की संख्या हुई 132, 200 से अधिक घायल

वायनाड, 31 जुलाई : केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढक़र 132 हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं, जिससे मृतक संख्या और बढऩे की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भूस्खलन के बाद मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 180 से अधिक लोग लापता हैं और 300 से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Related posts

अमित शाह ने असम में लछित बरफुकन पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया

हनी सिंह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट 2025: जाने स्थान, समय और टिकट की जानकारी

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा के बाद इंटरनेट और कॉल सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद