स्विटजरलैंड ने अदाणी समूह की 31 करोड़ डालर से अधिक की राशि जब्त की : हिंडनबर्ग

स्विटजरलैंड ने अदाणी समूह की 31 करोड़ डालर से अधिक की राशि जब्त की : हिंडनबर्ग

नई दिल्ली, 13 सितंबर : स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने अदाणी समूह में मनी लांड्रिंग के आरोपों के तहत स्विस बैंक खातों में 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त कर ली है। हालांकि अदाणी समूह ने आरोप को आधारहीन बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। यह दावा अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी में जारी स्विस आपराधिक रिकॉर्ड’ का हवाला देते हुए कहा कि ‘स्विस अधिकारियों ने अदाणी से संबंधित धनशोधन और प्रतिभूतियों में जालसाजी की जांच के तहत स्विस बैंक खातों में रखे 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त कर ली है। यह जांच 2021 में हुई थी।

Related posts

होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पंजाब सरकार का 1000 अति-आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं विदेशों में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक: मुख्यमंत्री भगवंत मान