सुखबीर बादल की सजा हुई पूरी, मांगेंगे माफी
चंडीगढ़, 13 दिसंबर : श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल को दी गई सजा आज पूरी हो गई है। जानकारी के अनुसार अब सुखबीर ङ्क्षसह बादल श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर में जाकर कड़ाह प्रसाद करवा कर माफी मांगेगे। आज ऐतिहासिक गुरुद्वारे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुखबीर सिंह बादल ने दूसरे दिन श्री टूट्टी गंढ़ी साहब ने सेवा की। इस मौके पर उन्होंने हाथ में भाला पकडक़र सेवादार के रूप में सेवा की। इसके अलावा लंगर हॉल में बर्तन साफ कर सेवा निभाई। इस दौरान सुखबीर ने नीले रंग का गाउन पहना हुआ था और गले में गुरबानी के छंदों वाली एक तख्ती पहनी हुई थी। बादल की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुखबीर बादल के साथ शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, सुच्चा सिंह लंगाह, गुलजार सिंह रणीके, हीरा सिंह गाबड़ीया ने भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा की। आज वह माफी मांगेगे।
सुखबीर बादल की सजा हुई पूरी, मांगेंगे माफी
सुखबीर बादल की सजा हुई पूरी, मांगेंगे माफी