स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उड़ान भरते ही हुआ नष्ट

स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उड़ान भरते ही हुआ नष्ट

स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उड़ान भरते ही हुआ नष्ट
अमेरिका ने कुछ हिस्सों में हवाई यातायात को रोका
अमेरिका, 7 मार्च : स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उड़ान भरते ही नष्ट होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार स्पेसएक्स का कहना है कि टेस्ट के दौरान सुपर हेवी बूस्टर अच्छी तरह काम कर रहा था। ऐसे में इस मिशन को पूरी तरह असफल नहीं कहा जा सकता है। स्पेसएक्स के इस मिशन से अहम डेटा जुटाने में मदद मिली है। जानकारी के अनुसार टेक्सास से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही अंतरिक्ष में विस्फोट कर दिया। इस घटना के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में हवाई यातायात को रोक दिया। यह इस साल एलन मस्क के मंगल मिशन प्रोग्राम के लिए दूसरा बड़ा झटका है। बता दें कि स्पेसएक्स ने टेक्सास के बोका चीका लॉन्च पैड से इस मिशन को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद बूस्टर रॉकेट से अलग हो गया। प्लान के मुताबिक इस समंदर में गिराया गया। ऐसे में मिशन का एक हिस्सा सफल माना गया है। स्पेसएक्स ने कहा कि अचानक रॉकेट में कुछ ऐसा हुआ कि हमारा संपर्क कट गया। इसके बाद टीम ने सिक्योरिटी अधिकारियों के साथ मिलाकर इसे बचाने की कोशिश की। कंपनी ने कहा कि इस फ्लाइट टेस्ट का डेटा चेक किया जाएगा। इस विफलता से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। दो महीने पहले भी स्टारशिप का टेस्ट किया गया था जो कि विफल हो गया था।

Related posts

अमित शाह ने असम में लछित बरफुकन पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया

हनी सिंह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट 2025: जाने स्थान, समय और टिकट की जानकारी

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा के बाद इंटरनेट और कॉल सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद