26
चंडीगढ़, 16 जुलाई : पंजाब में सफर करने वाले लोगों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पंजाब के पनबस और पीआरटीसी के यूनियन की तरफ से हड़ताल की गई है। इस हड़ताल के चलते 100 बसें और 300 के करीब कच्चे मुलाजिम हड़ताल पर चले गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों की तरफ से ओवर टाइम को ले कर विभाग का विरोध किया जा रहा है। जिस के चलते चंडीगढ़ से अलग अलग स्थानों पर जाने वाली बसें चंडीगढ़ डीपू में ही रहेंगी। हड़ताल के चलते चंडीगढ़ डीपू भी सुबह से ही मुकम्मल बंद है। जिस कारण यात्रियों को बस अड्डों पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।