पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने डा. बलबीर सिंह के साथ दुख सांझा किया
पटियाला, 10 मार्च : पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां और आम आदमी पार्टी के राज्य प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह को मिल कर उन की माता ( स्व. दलजीत कौर) के निधन पर दुख सांझा किया।
डा. बलबीर सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख का प्रकटावा करते स. संधवां ने कहा कि यह परिवार के लिए बड़ा घाटा है, क्योंकि बुज़ुर्ग वृक्षों की ठंडी छांव जैसे होते हैं, जो पूरे परिवार को एक माला में पिरोकर रखते हैं और परिवार की हर दुख सुख की घड़ी में परिवार का मार्गदर्शन करते हैं।
आम आदमी पार्टी के राज्य प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दुखी परिवार और सगे संबंधियों के साथ हमदर्दी प्रकट की और बिछड़ी रूह की आत्मिक शान्ति और परिवार को न पूरा होने वाला घाटा सहन करने का बल बख्शने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। परिवार के साथ दुख सांझा करने वालों में पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, हलका घनौर के विधायक गुरलाल घनौर, डा. चरनजीत सिंह समेत बड़ी संख्या शहरवासी, रिश्तेदार, धार्मिक, सामाजिक, राजसी और अन्य नेता शामिल थे।