केंद्रीय बजट में पंजाब को कुछ नहंी मिला : हरपाल चीमा

by TheUnmuteHindi
केंद्रीय बजट में पंजाब को कुछ नहंी मिला : हरपाल चीमा

केंद्रीय बजट में पंजाब को कुछ नहंी मिला : हरपाल चीमा
चंडीगढ़, 24 जुलाई : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र ने पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार, आंध्र की तरह पंजाब को भी विशेष पैकेज मिलना चाहिए, लेकिन इस बार केंद्रीय बजट में पंजाब को कुछ नहीं मिला। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के लिए कुछ भी पेश नहीं किया गया है और न ही पंजाब को कोई बड़ा उद्योग दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती रही है और हमेशा पंजाब विरोधी फैसले लेती रही है। उसी प्रकार आज का बजट भी पंजाब विरोधी है और केंद्र ने पंजाब को निराश किया है।

You may also like