रंगों के त्योहार होली को लेकर बरसाना में तैयारियां जोरों पर
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री भी हुए शामिल
नई दिल्ली। रंगों के त्योहार होली को लेकर तेयारियां जोरों के साथ चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। जानकारी के अनुसार होली के त्योहार को लेकर मथुरा नगरी रंगों में डूब चुकी है। बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं। आज बरसाना में लड्डू होली का कार्यक्रम है। कल लठमार होली खेली जाएगी। रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ साथ बरसाना में ही सीएम योगी ने होली खेली। श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आई, जिसमें मुख्यमंत्री भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
किसी वाहन को बरसाना में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा
इस संबंधी जानकारी देते थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि गोवर्धन, छाता, नंदगांव की ओर आने वाले किसी भी वाहन को बरसाना में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गोवर्धन से कोसीकलां जाने वाली गाडिय़ां नीमगांव तिराहा से होते हुए हाइवे पहुचेंगी। कोसीकलां से गोवर्धन जाने वाले वाहनों को छाता से होकर वहां जाना होगा। इसके अलावा कामां से गोवर्धन जाने वाली गाडिय़ां भी कोसीकलां से छाता होते हुए जाएंगी। गोवर्धन-बरसाना रोड पर 19, छाता-बरसाना रोड पर 10, नंदगांव-बरसाना रोड पर 8, कामां रोड पर 5, करहला-बरसाना रोड पर 5, डभाला मार्ग और कस्बा में 3-3 पार्किंग स्पेस बनाए गए हैं। वहीं, कस्बे में 3 ङ्कढ्ढक्क पार्किंग स्पेस तैयार किए गए हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मेला क्षेत्र में 100 बैरियर भी लगाए गए हैं।
रंगों के त्योहार होली को लेकर बरसाना में तैयारियां जोरों पर
cm