Mahatma Gandhi : प्रधानमंत्री मोदी ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को उनकी 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं हमारे देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।”

गृह मंत्री ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधीजी के विचार, जैसे स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण, हमेशा देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। शाह ने एक्स पर लिखा, “मैं कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी व्यक्ति महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ लड़ाई के भारतीय मूल्यों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। महात्मा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया।”

 विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत हर साल शहीद दिवस मनाता है और उनकी आज़ादी में योगदान को याद करता है। इस दिन को विशेष बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय (एनजीएम) ने एक नई प्रदर्शनी की घोषणा की है, जिसका नाम है “महात्मा की यात्रा: उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से”। यह प्रदर्शनी भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और प्रसार भारती अभिलेखागार के सहयोग से आयोजित की गई है।

क्या होगा प्रदर्शनी मे ?

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महात्मा गांधी की पोती और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष तारा गांधी भट्टाचार्य द्वारा आज दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में किया जाएगा। यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करेगी, जिसमें दुर्लभ तस्वीरें, आधिकारिक दस्तावेज़, ऑडियो रिकॉर्डिंग्स, वीडियो क्लिप्स और व्यक्तिगत पत्राचार शामिल होंगे।

प्रदर्शनी में गांधीजी के प्रारंभिक जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तक के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया जाएगा, जैसे इंग्लैंड में उनकी शिक्षा, दक्षिण अफ्रीका में उनके प्रारंभिक वर्ष, चंपारण सत्याग्रह, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन। यह प्रदर्शनी उनके सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भाव और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए किए गए संघर्ष को भी उजागर करेगी।

स्थायी विरासत और स्वतंत्रता के बाद उनके योगदान पर भी प्रकाश डालेगी

यह प्रदर्शनी महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की स्थायी विरासत और स्वतंत्रता के बाद उनके योगदान पर भी प्रकाश डालेगी, जिसमें विभाजन के दौरान शांति बनाए रखने के उनके प्रयासों का उल्लेख किया जाएगा। यह प्रदर्शनी गांधीजी के अहिंसा, न्याय और शांति के सिद्धांतों को दर्शाती है, और यह जनता के लिए सीमित समय के लिए खोली जाएगी।

30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे द्वारा की गई थी, और इस दिन को याद करके भारत हर साल शहीद दिवस मनाता है, ताकि हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल सकें और उनकी शांति और अहिंसा की भावना को आगे बढ़ा सकें।

ये भी देखे: Virat kohli Ranji return : बीच मैदान मे घुसा प्रशंसक, विराट के पैर छूने की कोशिश की

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव