महाकुंभ : माघ पूर्णिमा को 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई गंगा व संगम में डुबकी

महाकुंभ : माघ पूर्णिमा को 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई गंगा व संगम में डुबकी

महाकुंभ : माघ पूर्णिमा को 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई गंगा व संगम में डुबकी
माघी पूर्णिमा का दिन भर होगा स्नान
नई दिल्ली, 12 फरवरी : महाकुंभ का पांचवा स्नान पर्व माघी पूर्णिमा को यानी आज है। महाकुंभ के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। बुधवार तडक़े से ही महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत श्रद्धालुओं का गंगा और संगम घाट की ओर आगमन जारी है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। अब तक 47.45 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं। सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। मंगलवार को रात दस बजे तक एक करोड़ 43 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके थे। बुधवार को भी माघी पूर्णिमा का दिन भर स्नान होगा। मेला प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि लगभग 2.5 करोड़ श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे। भीड़ को देखते हुए महाकुंभ क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश एक दिन पहले से ही रोक दिया गया है। प्रयागराज शहर को भी नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। सिर्फ आपात सेवा और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन चलेंगे।

Related posts

होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पंजाब सरकार का 1000 अति-आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं विदेशों में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक: मुख्यमंत्री भगवंत मान