वायनाड में हुआ लैंडस्लाइड, राहुल गांधी ने जताया दुख

by TheUnmuteHindi
वायनाड में हुआ लैंडस्लाइड, राहुल गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 30 जुलाई : केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हो गया है, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर हैं। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 2 बच्चों के साथ पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तडक़े करीब 2 बजे और इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे हुई। इस घटना पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने दुख जाहिर किया है।

You may also like