जलवायु संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं: राष्ट्रमंडल महासचिव

by TheUnmuteHindi
जलवायु संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं: राष्ट्रमंडल महासचिव

जलवायु संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं: राष्ट्रमंडल महासचिव
नई दिल्ली, 31 जुलाई: राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने कहा कि जलवायु संकट के लिए भारत ऐतिहासिक रूप से जिम्मेदार नहीं है, लेकिन उसे अपने विकास के दौरान पश्चिमी देशों की 19वीं सदी की प्रदूषणकारी प्रथाओं की नकल नहीं करनी चाहिए। स्कॉटलैंड ने साक्षात्कार में कहा कि भारत के पास 2.7 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रमंडल कहे जाने वाले 56 देशों के समूह में विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी साझा करके एक उचित ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व करने का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक नए, स्वच्छ और सुरक्षित विकास मॉडल का उदाहरण स्थापित कर सकता है, जो ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए आशा की किरण के रूप में काम कर सकता है। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का प्रयोग आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस संकट के लिए ज़िम्मेदार नहीं होने के बावजूद, भारत अत्यधिक गर्मी, बाढ़ और गंभीर मानसून सहित गंभीर जलवायु समस्याओं का सामना कर रहा है और इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

You may also like