झारखंड में भाजपा व झारखंड मुक्ति मोर्चा में जबरदस्त मुकाबला

झारखंड में भाजपा व झारखंड मुक्ति मोर्चा में जबरदस्त मुकाबला

झारखंड, 23 नवंबर : झारखंड विधानसभा चुनाव के नजीतों में गिनती तेजी के साथ जारी है। मतगणना के शुरूआती रुझान में भारती जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। जानकारी के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रुझान जारी किए हैं, जिसके अनुसार सुबह 9.45 बजे तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 19 सीट पर, राजग 13 सीट पर, एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेकेएलएम आगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम से 2,812 मतों से आगे हैं।सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन झामुमो के गणेश महली से 2,986 मतों से पीछे हैं। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र पांडे से 3,610 मतों से आगे हैं। सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा आगे हैं।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव