हनी सिंह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट 2025: जाने स्थान, समय और टिकट की जानकारी

Honey Singh Chandigarh Concert Details: चंडीगढ़ 2025 में होने जा रहे  हनी सिंह कॉन्सर्ट एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे आपको किसी भी तरह से मिस नहीं करना चाहिए। यह कार्यक्रम हनी सिंह के प्रत्याशित “मिलियनेयर इंडिया टूर” का हिस्सा है, जिसमें वह देश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे और अपने जबरदस्त संगीत से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। चंडीगढ़ में 23 मार्च 2025 को होने वाला यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय अनुभव बनने वाला है। यह कॉन्सर्ट पहले पंचकूला मे होने वाला था लेकिन पंचकूला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल से इनकार किए जाने के बाद,  हनी सिंह अब 23 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में प्रदर्शन करेंगे।

हनी सिंह, जो कि “अंग्रेजी बीट”, “देसी कलाकार” और “लुंगी डांस” जैसे सदाबहार गानों के लिए मशहूर हैं, इस लाइव कॉन्सर्ट में अपने फैंस को झूमने और नाचने के लिए मजबूर करेंगे। उनकी जोशीली डांस परफॉर्मेंस, दर्शकों के साथ संवाद और रोशनी का शानदार जादू दर्शकों के लिए एक ऐसा अनुभव होगा जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। हनी सिंह के प्रशंसक और उनके संगीत से नए परिचित होने वाले सभी लोग इस रात को अपने जीवन का सबसे शानदार समय मानेंगे।

हनी सिंह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट: कब और कहा होगा कॉन्सर्ट 

  • तारीख: 23 मार्च 2025
  • स्थान: सेक्टर 25, रैली ग्राउंड, चंडीगढ़
  • समय: शाम 6:00 बजे (नाइट शो)

टिकट की जानकारी:

यदि आप इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो टिकटों के लिए इस लिंक पर जाएं: टिकट लिंक

हनी सिंह के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट 2025 में जाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

  • कृपया अपने साथ वैध पहचान पत्र अवश्य रखें।
  • हथियार, चाकू, बंदूक, पटाखे, हेलमेट, लेजर डिवाइस, बोतलें कॉन्सर्ट में लेकर नहीं जा सकते है।
  • नशे की हालत में लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी

ये भी देखे: IIFA अवार्ड्स 2025: ‘लापता लेडीज़’ ने मारी बाजी, देखे विजेताओं की पूरी सूची

Related posts

होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

पंजाब सरकार का 1000 अति-आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नेतृत्व कर रहे हैं विदेशों में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक: मुख्यमंत्री भगवंत मान