हरियाणा के सरकारी डाक्टरों ने की हड़ताल खत्म

by TheUnmuteHindi
हरियाणा के सरकारी डाक्टरों ने की हड़ताल खत्म

चंडीगढ़, 27 जुलाई : हरियाणा के सरकारी डॉक्टरों ने राज्य सरकार से उनकी मागों को स्वीकार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी। हरियाणा सिविल चिकित्सा सेवाएं (एचसीएमएस) संगठन के प्रमुख ने यह जानकारी दी। हड़ताल खत्म होने के बाद चिकित्सक अस्पतालों में लौट गए।

You may also like