19
नई दिल्ली, 1 अगस्त : श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से टकराने के बाद भारतीय मछुआरों की एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक मछुआरे की मौत हो गई है और एक अन्य लापता है। दरअसल, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उनकी नाव पलट गई। नाव पर चार मछुआरे मौजूद थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, एक लापता है और बाकी के दो श्रीलंकाई नौसेना की हिरासत में हैं। हादसे के बाद दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय बुलाया गया। इस घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया है।