16
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कालोनी में हुई फायरिंग
नई दिल्ली, 24 जुलाई : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में फायरिंग की घटना हुई है। मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों को गोली मारी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर फायरिंग हुई है। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं।