एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार से की सांझेदारी सहमति पर बातचीत

एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार से की सांझेदारी सहमति पर बातचीत

नई दिल्ली, 29 नवंबर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बृहस्पतिवार देर रात शाह तथा नड्डा से मुलाकात की तथा महाराष्ट्र में अगली सरकार के लिए सत्ता साझेदारी सहमति पर बातचीत की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे.पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक चर्चा हुई। मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से बातचीत में शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में लिया जाएगा। विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद यह बैठक हुई। शिंदे ने शुक्रवार सुबह कहा, ‘‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। मुंबई में महायुति की एक और बैठक होगी।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव