पंजाब अंदर सरेआम हो रही है लोकतंत्र की हत्या : कंवरवीर सिंह टौहड़ा
– आप पार्टी से नहीं सही जा रही दिल्ली की हार
पटियाला, 12 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी के राज्य सचिव कंवरवीर सिंह टौहड़ा ने आज बातचीत करते कहा कि पंजाब अंदर शरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है और सरकार भाजपा के नेताओं पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राजेश अत्तरी को बिना किसी कसूर से गिरफ्तार करके पर्चा दर्ज किया गया है, जोकि सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि राजेश अत्तरी का कसूर सिर्फ इतना है कि उनका परिवार भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के परिवार का बहुत नजदीकी है और वह एक भाजपा नेता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस अत्याचार का डटकर विरोध किया जायेगा और सरकार को उसकी चालों में कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह राजेश अत्तरी के साथ हैं और डटकर उनके साथ कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास से दिल्ली अंदर ताजा ताजा हुई बड़ी हार नहीं सही जा रही है। इस लिए अब उस की तरफ से भाजपा नेताओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग पूरी तरा भाजपा के साथ हैं क्युूंकि भाजपा की तरफ से जो कहा जाता है तो वह करके दिखाया जाता है। इस लिए सरकार की इस धक्केशाही का डटकर विरोध किया जायेगा।
पंजाब अंदर सरेआम हो रही है लोकतंत्र की हत्या : कंवरवीर सिंह टौहड़ा
पंजाब अंदर सरेआम हो रही है लोकतंत्र की हत्या : कंवरवीर सिंह टौहड़ा