कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कहा, आइए भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें
नई दिल्ली, 30 जनवरी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर पोस्ट किया, सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के बापू के विचार आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लडऩे के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो सभी के लिए समानता और उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, आइए, भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें। कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आरोप लगाया कि आज ऐसे लोग हैं जो खुद की ब्रांडिंग के लिए राष्ट्रपिता के चश्मे और लाठी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन देश भर में गांधीवादी संस्थानों को नष्ट कर रहे हैं। नाथूराम गोडसे ने 1948 में आज ही के दिन बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कांग्रेस के अध्यक्ष खडग़े ने लिखा- बापू को श्रद्धांजलि, वे हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पोस्ट पर लिखा- शहीद दिवस पर हम बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक रहे। सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को प्रकाशित करते रहते हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लडऩे के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो समानता और सभी के उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं। आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि