कांग्रेस दलित पिछड़े समाज की दुश्मन है : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कांग्रेस दलित पिछड़े समाज की दुश्मन है : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कांग्रेस दलित पिछड़े समाज की दुश्मन है : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कहा, कांग्रेसी नेता रंग सियार की तरह, जो रच रहे स्वांग
नई दिल्ली, 26 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस दलित-पिछड़े समाज की दुश्मन है। मोदी सरकार में बाबा साहब के जन्म स्थान से लेकर उनके निर्वाण स्थल तक को पंचतीर्थ का विकास किया गया। भाजपा के सहयोग वाली सरकार में बाबा साहेब को भारत रत्न दिया गया लेकिन कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को अनदेखा किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर पर चल रही बहस के सवाल पर कहा कि कांग्रेसी नेता रंगे सियार की तरह हैं, जो नीले रंग के वस्त्र पहन कर बाबा साहेब का अनुयायी होने का स्वांग रच रहे हैं। जनता इनकी असलियत को पहचानती है। आपको बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि बाबा साहेब को संविधान सभा में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की तरफ से क्यों आना पड़ा। बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। चुनाव में क्यों हरवाया। इन सभी बातों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जवाबी हमला बोला है।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव