कांग्रेस ने जनता के सामने भाजपा के षड्यंत्र का किया पर्दाफाश : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू
शिमला, 23 जुलाई : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश की। नतीजतन प्रदेश में उप चुनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या फिर 40 हो गई है। नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के बाद शिमला में पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता के सामने भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जिस कारण कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र के कारण प्रदेश में चार माह तक विकास कार्य बाधित हुए। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि उन्हें नकारात्मक राजनीति त्यागकर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सहयोग देना चाहिए।
कांग्रेस ने जनता के सामने भाजपा के षड्यंत्र का किया पर्दाफाश : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू
27