25
नई दिल्ली, 9 अगस्त : मणिपुर में पिछले साल से जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार हिंसा से लोगों को बचाने के लिए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया। लोगों को चुराचांदपुर और मोरेह से इंफाल घाटी में स्थानांतरित करने के विपक्ष के सवाल पर सीएम सिंह ने कहा कि हिंसा वाली रात वे दफ्तर में चीजों को ठीक करने को लेकर चर्चा कर रहे थे। सीएम बीरेन सिंह ने कहा, जिस रात हिंसा शुरू हुई, हम सो नहीं पाए। हम कार्यालय में चीजों को जल्द ठीक करने को लेकर चर्चा कर रहे थे।