मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई 58 एंबुलैंसों को हरी झंडी

by TheUnmuteHindi

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिखाई 58 एंबुलैंसों को हरी झंडी
चंडीगढ़, 28 जुलाई : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत ङ्क्षसह मान पंजाब के लोगों की सेहत सुविधाओं को लेकर हमेशा वचनबद्ध रहे हैं। इसी के चलते चंडीगढ़ में आज सी.एम. मान ने 58 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई है, जिसे उन्होंने आम जनता को समर्पित किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी और 58 नई एंबुलेंस मिली हैं। बता दें कि ये एंबुलेंस मॉडर्न सहूलियतों से लैस हैं जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब एंबुलेंसों की कुल गिनती 325 हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड़ की लागत आई है। इस दौरान स्टेज मंच पर सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह, पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह विक्की, एम.डी. वरिंदर कुमार शर्मा जी मौजूद रहे।

You may also like