चंडीगढ़ पुलिस ने किया गैस सिलेंडर चोरी करने वाले शातिर वियक्ति को गिरफ्तार
चंडीगढ़ : पंजाब की राजधानी में गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है। प्रापत जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जब इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो उस के पास से छे गैस सिलेंडर बरामद किये गए । चंडीगढ़ के सेक्टर-24 पुलिस चौकी की टीम ने बताया की जिन छे सिलेंडरो को बरामद किया गया है में से पांच जहा एक और खाली है वही दूसरी और एक गैस सिलेंडर भरा हुआ पाया गया है। यही बस नहीं इस शातिर के पास से एक मोटर साइकिल को भी कब्जे में लिया गया है, जिस पर सवार होकर वह गैस सिलेंडरों की चोरी किया करता था। उकत व्यक्ति की पहचान गांव धनास निवासी संजय के रूप में हुई है। बताने योग्य है की संजय सिलेंडर चुराते समय कैमरों में कैद हो गया था। जिसके बाद वह पुलिस की नजरों में आ गया और उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।
चंडीगढ़ पुलिस ने किया गैस सिलेंडर चोरी करने वाले शातिर वियक्ति को गिरफ्तार
21