कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने नगर सुधार ट्रस्ट अधीन आते क्षेत्र के विकास कामों का लिया जायजा
– नगर सुधार ट्रस्ट की कालोनियों की मुश्किलें जल्द होंगी हल : डा. बलबीर सिंह
पटियाला, 19 जुलाई : पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज नगर सुधार ट्रस्ट पटियाला अधीन पड़ते क्षेत्र के विकास कामों का जायजा लिया। इस मौके उनके साथ नगर सुधार ट्रस्ट पटियाला के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा भी मौजूद थे।
नगर सुधार ट्रस्ट के दफ्तर में बैठक दौरान डा. बलबीर सिंह ने कहा कि एस. एस. टी नगर और नरिन्दरा एन्क्लेव के निवासियों की मुश्किलों का जल्द हल किया जाएगा और यहां के निवासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्काल तौर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की कलोनियों के निवासियों को पानी और सीवरेज के कुनैक्शन लेने में आती समस्या समेत सडक़ें, गलियां, स्ट्रीट लाईटें और पार्कों के रख रखाव सम्बन्धित आती मुश्किल को जल्द हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चाहे यह कालोनियां सन 1973 की बनीं हुई हैं परन्तु पिछली सरकारों की तरफ से इन के विकास की तरफ ध्यान न देने कारण यह विकास पक्ष से पिछड़ गई हैं, जिनका अब तेजी के साथ विकास किया जाएगा।
डा. बलबीर सिंह ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की कालोनियोंं में नहरी पानी की सप्लाई सम्बन्धित भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तत्काल तौर पर सडक़ों की मुरम्मत की जाएगी और बरसात का मौसम निकलने के बाद सडक़ें बनाईं जाएंगी। उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट की कालोनियों के निवासियों की समस्याओं के हल के लिए एक नोडल अफसर लगाने की हिदायत करते कहा कि कालोनियों के निवासी की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिससे वह अपनी दी प्रति निवेदन का फोलोअप भी ले सकें।
इस मौके कैबिनेट मंत्री ने कालोनियों के निवासियों के साथ बातचीत करते कहा कि उन की समस्याओं के हल के लिए सोमवार को स्थानीय सरकारें विभाग समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करके कालोनियों में होने वाले कामों को समयबद्ध किया जाएगा और विभागों की जिम्मेवारियां भी तय की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर व्यक्ति तक सभी बुनियादी सुविधा पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है और इस मकसद को पूरा करने के लिए 24 घंटे काम किया जा रहा है। मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, जगतार सिंह, कर्नल जे.वी सिंह और हरप्रीत सिंह संधू भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने नगर सुधार ट्रस्ट अधीन आते क्षेत्र के विकास कामों का लिया जायजा
नगर सुधार ट्रस्ट की कालोनियों की मुश्किलें जल्द होंगी हल : डा. बलबीर सिंह
39