दुष्कर्म आरोपी मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर चल सकता है बुल्डोजर

by TheUnmuteHindi
दुष्कर्म आरोपी मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर चल सकता है बुल्डोजर

अयोध्या, 6 अगस्त : राजस्व विभाग की टीम उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी के निर्देशन में मुख्य आरोपी मोईद की उन संपत्तियों की तलाश में जुटी हुई है, जो उसने अवैध तरीके से अर्जित की हैं। दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान की अवैध संपत्तियों की रिपोर्ट प्रशासन तैयार करा रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मोईद खान के उस निर्माण को ढहाया जाएगा, जिसमें पुलिस चौकी संचालित थी। वह कब्रिस्तान की भूमि है, जिस भवन में बैंक संचालित है उसकी कुछ भूमि तालाब की है। उन्होंने बताया कि अन्य भूखंडों की भी जांच की जा रही है।

You may also like