Brothers Kill Mother’s Lover :गुजरात में 2 भाइयों ने पहले मां के प्रेमी की हत्या की, फिर आंतें हवा में उछालीं

 गांधीनगर, 29 जनवरी 2025: गुजरात के गांधीनगर जिले में 26 जनवरी को दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई, जिसमें दो भाइयों ने अपनी मां के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी (Brothers Kill Mother’s Lover) । पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय संजय ठाकोर और 23 वर्षीय जयेश ठाकोर ने अपने गुस्से में 53 वर्षीय रतनजी ठाकोर पर हमला कर दिया।

क्या है हत्या की वजह

रतनजी ठाकोर का कई वर्षों से आरोपियों की मां के साथ प्रेम संबंध था, जिसे दोनों भाई अपनी पारिवारिक प्रतिष्ठा के खिलाफ मानते थे। उनका मानना था कि यह उनके दिवंगत पिता का अपमान है और समाज में उनकी बदनामी हो रही है। कई बार उन्होंने पीड़ित को अपनी मां से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।

कैसे दिया घटना को अंजाम ?

घटना के दिन, रतनजी एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। तभी संजय और जयेश वहां पहुंचे और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाकू से पीड़ित के पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। लेकिन दोनों भाइयों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने पीड़ित की आंतें निकालकर हवा में उछाली और उन्हें बेरहमी से काट दिया।

गांव में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस घटना को वहां मौजूद कई मजदूरों और ग्रामीणों ने देखा। कुछ ने पीड़ित को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। यह खौफनाक मंजर देखकर लोग स्तब्ध रह गए और गांव में दहशत फैल गई।

पहले भी हो चुका था विवाद

पीड़ित के बेटे अजय ठाकोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसके अनुसार, आरोपियों ने पहले भी उसके पिता को धमकाया था और कई बार झगड़े भी हुए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायत भी बुलाई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों भाई बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुछ ही घंटों में उन्हें ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।

ये भी देखे: Amritsar mayoral elections : आप के जीत के बाद काँग्रेस और अकाली दल का विरोध प्रदर्शन

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव