भाजपा आप के उम्मीदवारों को पार्टी बदलने के लिए उकसाने की कर रही कोशिश : संजय सिंह

भाजपा आप के उम्मीदवारों को पार्टी बदलने के लिए उकसाने की कर रही कोशिश : संजय सिंह

भजपा आप के उम्मीदवारों को पार्टी बदलने के लिए उकसाने की कर रही कोशिश : संजय सिंह
भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपए की पेशकश की
नई दिल्ली, 7 फरवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आप नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से कुछ दिन पहले आप के सात उम्मीदवारों को पार्टी बदलने के लिए उकसाने की कोशिश कर रही है। भाजपा की ओर से इसपर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने आप के सात विधायकों को फोन किया (जिन्होंने यह चुनाव भी लड़ा है) तथा उनमें से प्रत्येक को भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये की पेशकश की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तो आमने-सामने की बैठकों में भी यह पेशकश की गई। दरअसल, भाजपा ने गुरुवार को अपने सभी विधानसभा प्रत्याशियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी के केंद्रीय नेता शिव प्रकाश, प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सभी सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में नेताओं ने हर एक सीट की अलग-अलग समीक्षा की और हर सीट पर जीत-हार की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस समीक्षा बैठक के बाद भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली की 70 में से 50 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर महिलाओं, झुग्गी-झोपड़ी के मतदाताओं और युवाओं ने हर पार्टी से आगे बढ़चढक़र भाजपा को वोट दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इन्हीं लोगों के दम पर भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इन वर्गों की हर अपेक्षाओं को पूरा किया जाएगा।

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव