भाजपा ने दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

by TheUnmuteHindi
भाजपा ने दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

भाजपा ने दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के एमएलसी हैं, जबकि मदन सिंह राठौड़ राजपूत समाज से आते हैं और राज्यसभा के सांसद हैं। बता दें कि राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

You may also like