बिहार पुलिस ने लारेंस बिश्रोई के गुर्गे को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 26 जुलाई : बिहार की गोपालगंज जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने राजस्थान के अजमेर जाकर तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गोपालगंज में विदेशी हथियारों के जखीरे के साथ लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गों शांतनु शिवम और कमल रावत गिरफ्तार हुए थे। दोनों ने बिहार में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बात कही थी। इसके बाद दोनों बदमाशों की निशानदेही पर ये कार्रवाई हुई। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने राजस्थान के अजमेर में छापेमारी कर तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।
बिहार पुलिस ने लारेंस बिश्रोई के गुर्गे को किया गिरफ्तार
18