बलूच आर्मी ने 214 बंधकों को मारने का किया दावा

बलूच आर्मी ने 214 बंधकों को मारने का किया दावा

इस्लामाबाद, 15 मार्च : पाकिस्तानी के बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाले अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने सभी 214 बंधकों को मारने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार बलूच विद्रोही समूहों द्वारा जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण के बाद, पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि आतंकवादियों के साथ-साथ उनके समर्थकों और सहायकों को देश के अंदर और बाहर दोनों जगह चुनौती दी जाएगी।

पाक ने छुडाने का किया था दावा

बीएलए ने 214 पाकिस्तानी सैन्य बंधकों के कब्जे में होने का दावा किया था। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात को बंधक संकट के खत्म होने की घोषणा करते हुए बताया कि उसने ऑपरेशन में सभी 33 बीएलए लड़ाकों को मार दिया है। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि उसने संभी बंधकों को छुड़ा लिया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने बंधकों की रिहाई या बीएलए को हुई क्षति के बारे में कोई वीडियो या तस्वीरें जारी नहीं कीं। लूच ने कहा कि इस जिद के परिणामस्वरूप संभी 214 बंधकों को मार दिया गया है। समूह ने इसे पाकिस्तानी सेना की बड़ी हार बताया है। बीएलए ने लड़ाई में मारे गए अपने 12 लड़ाकों को भी श्रद्धांजलि दी है, जिनमें मजीद ब्रिगेड के 5 आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं।

Related posts

भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद का शक

अमित शाह ने असम में लछित बरफुकन पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन किया

हनी सिंह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट 2025: जाने स्थान, समय और टिकट की जानकारी