30
नई दिल्ली, 7 अगस्त : एअर इंडिया ने बुधवार सुबह नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित यह चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया।