मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के नाम पर एक और उपलब्धि जुडी

जुलाई महीने में जमीन-जायदाद की रजिस्री स से आय में रिकार्ड 71% बढोतरी: जिंपा

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के नाम पर एक और उपलब्धि जुडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के नाम पर एक और उपलब्धि जुडी
जुलाई महीने में जमीन-जायदाद की रजिस्री स से आय में रिकार्ड 71% बढोतरी: जिंपा
अप्रैल से जुलाई 2024 के दौरान कुल 27% की आय में वृद्धि
फील्ड में रहने वाले मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध: राजस्व मंत्री
चंडीगढ़, 7 अगस्त :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री से सरकार के खजाने में जुलाई 2024 के महीने के दौरान रिकॉर्ड 71% अधिक आय प्राप्त हुई है। एक महीने में इतनी बड़ी वृद्धि अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाबवासियों को पारदर्शी, साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में मई 2024 में 22%, जून में 42% और जुलाई में 71% आय में वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा राज्य ‘रंगला पंजाब’ बनने की ओर बढ़ रहा है। विस्तार से जानकारी देते हुए जिंपा ने बताया कि जुलाई 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 463.08 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले साल जुलाई 2023 की तुलना में 71% अधिक है। जुलाई 2023 में यह आय 270.67 करोड़ रुपये थी। जिंपा ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2024 तक पंजाब के खजाने में कुल 1854.12 करोड़ रुपये आए है, जबकि 2023 में इन महीनों के दौरान यह राशि 1461.87 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 27% है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समय-समय पर फील्ड में दौरे करके लोगों से फीडबैक लेते रहते है और इसी आधार पर विभागों को निर्देश जारी किए जाते हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजपुरा तहसील कार्यालय के दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत करके उनके सुझाव लिए थे और इस दौरान लोगों ने सरकारी दफ्तरों में मिल रही सुविधाओं की प्रशंसा भी की थी। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी और रिश्वत मुक्त सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया गया है। एनआरआईज़ राजस्व विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। ये नंबर केवल लिखित शिकायतों के लिए है। जिंपा ने पंजाबवासियों से अपील की है कि राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी काम के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दी जाए, और यदि कोई रिश्वत मांगता है, तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like