एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई वापस लौटना पड़ा

मुंबई, 10 मार्च: एयर इंडिया के एक विमान को मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते में ही बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण उसे वापस मुंबई लौटने का आदेश दिया गया। विमान अजरबैजान के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी क्रू मेंबर्स को यह धमकी मिली। इसके बाद पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान का मार्ग बदलकर उसे वापस मुंबई लौटाने का निर्णय लिया।

विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 10:25 बजे सुरक्षित लैंड किया। इस दौरान विमान में 303 यात्री और 19 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। विमान का बम का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अब तक जांच में कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी महज एक झूठी सूचना हो सकती है।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 10 मार्च 2025 को मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट AI-119 को संभावित सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा था। इसके तहत विमान को वापस मुंबई लौटने के लिए निर्देशित किया गया था, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विमान को 10:25 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंड करवा लिया गया है, और इस मामले की जांच जारी है। एयर इंडिया ने यह भी बताया कि विमान अब 11 मार्च 2025 को सुबह 5 बजे पुनः उड़ान भरेगा। यात्रियों को आराम करने, भोजन और अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।

यात्रियों को राहत और सहयोग

विमान की वापस लैंडिंग के बाद, एयर इंडिया ने सभी यात्रियों को होटल में ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एयर इंडिया इस पूरी स्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यात्रियों को हर संभव सहायता दे रहा है।

ये भी देखे: गाजीपुर में हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, एनएच-24 पर भीषण जाम

Related posts

पंजाब बजट 2025: 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, 26 मार्च को पेश होगा बजट

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

46 साल बाद संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली का उत्सव