आप की सरकार आप के द्वार के अंतर्गत गांव खेड़ी गोडिय़ां पहुंचे ए.डी.सी. डा. बेदी
– टोके में हाथ कटवा चुकी बुजुर्ग महिला को दिव्यांगजन वाले सभी लाभ दिलाने के लिए आदेश जारी
– मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में लोगों के मसले उन के घरों नजदीक ही होंगे हल- डा. बेदी
पटियाला, 25 जुलाई : गांव खेडी़ गौडिय़ां में आज आप की सरकार आप के द्वार के अंतर्गत लगाए जन सुविधा कैंप मौके पटियाला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (दिहाती विकास) डा. हरजिन्दर सिंह बेदी और एस.डी.एम. अरविन्द कुमार ने लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाया। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों की दुख तकलीफें सुनी और मौके पर ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इन के हल के लिए निर्देश दिए।
इस कैंप मौके बायां हाथ टोके में कटवा चुकी एक बुज़ुर्ग महिला को मिलकर ए. डी. सी. डा. बेदी ने इस को दिव्यांगजन वाले सभी लाभ दिलाने के लिए आदेश जारी किये। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह के आदेशों मुताबिक जिला अधिकारी लोगों के मसले हल करने के लिए उन के घरों नजदीक ही लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के लोग सप्ताह में दो गांवों अंदर लग रहे ऐसे कैंपों का लाभ उठा रहे हैं। ए. डी. सी. ने बताया कि इस कैंप के लिए समाना हलके विधायक और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की टीम ने लोगों को जागरूक करते इस कैंप का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है।
डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे की अगुवाई में लगाए गए इस कैंप मौके लोगों को संबोधन करते डा. हरजिन्दर सिंह बेदी ने कहा कि पंजाब सरकार की इस विशेष पहलकदमी के अंतर्गत सरकारी विभागों के अधिकारी खुद चलकर लोगों के घरों के नजदीक पहुंचते हैं और सरकारी स्कीमों का लाभ मौके पर ही लाभपातरियों को दिया जा रहा है। ए.डी.सी. और एस.डी.एम. अरविन्द कुमार ने गांव में पौधे लगाने की शुरुआत भी करवाई।
गांव के निवासियों ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का धन्यवाद करते कहा कि गांव वासियों को अपने काम करवाने की सुविधा उनके गांव में ही प्रदान की है, जिस कारण अब उनको सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं रही। जन सुविधा कैंप दौरान राशन कार्ड में अपने परिवारिक सदस्यों का नाम जोडऩे, आधार कार्ड अपडेशन, अंगहीनता, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, विभिन्न मुश्किलों के निपटारे के लिए दर्खातस्तें, सेहत विभगा द्वारा मरीजों का चैकअप व अन्य सुविधाएं लोगों को दी गई। इस मौके बीडीपीओ सुमरिता, नायब तहसीलदार जसवंत ङ्क्षसह सहित अन्य मौजूद थे।
आप की सरकार आप के द्वार के अंतर्गत गांव खेड़ी गोडिय़ां पहुंचे ए.डी.सी. डा. बेदी
टोके में हाथ कटवा चुकी बुजुर्ग महिला को दिव्यांगजन वाले सभी लाभ दिलाने के लिए आदेश जारी
23